फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार हैं बोलने में शर्म नहीं, कांग्रेसियों को दिक्कत है तो नाम के आगे लगाएं पप्पू: सीएम

Thu, 28 Mar 2019 08:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हम चौकीदार हैं, हमें बोलने में कोई शर्म नहीं है। अगर कांग्रेस को समस्या है तो कांग्रेसी अपने नाम के आगे पप्पू लगा सकते हैं। उन्हें कौन रोक रहा है। सीएम ने कहा है कि राहुल गांधी को अब शादी कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन


कहीं ऐसा न हो कि प्रधानमंत्री बनने के सपने के साथ उनके लिए शादी भी सपना ही रह जाए। घुमारवीं में महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे सीएम ने कहा कि कुछ समय पहले सभी पार्टियां एकजुट हुई थीं। एक दूसरे का हाथ पकड़ कर फोटो खिंचवाया।

पर उन्हें अभी यह भी नहीं पता कि प्रधानमंत्री कौन होगा और सभी प्रधानमंत्री की दौड़ में है। जबकि हमारे पास भरोसा है कि देश सुरक्षित हाथों में है। पीएम मोदी को हिमाचल से चारों सीटें जीतकर दी जाएंगी।
विज्ञापन


सीएम ने राज्य सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के लिए समर्थन मांगा। सम्मेलन में प्रदेश महिला अध्यक्ष इंदू गोस्वामी, अनुराग ठाकुर ने भी अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


इस मौके पर सदर विधायक सुभाष ठाकुर, झंडूता विधायक जेआर कटवाल, ऊषा ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, महेंद्र पाल रतवान, विक्रम शर्मा सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें