फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखराम परिवार पर बरसे सीएम जयराम ठाकुर, ये कहा

Thu, 16 May 2019 08:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : social media
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में सीएम जयराम ठाकुर ने सुखराम परिवार पर हमले तेज कर दिए हैं। नाचन के जाछ में चुनावी सभा में रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने के बाद जयराम ने कहा कि अब तो सुखराम से आश्रय भी बार-बार बोलते होंगे, दादा-दादा देखो मोदी-मोदी।

विज्ञापन


कहा कि टीवी में हर जगह मोदी-मोदी का नारा होने से कांग्रेस भी अब मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करते-करते थक गई होगी। ऐसा पहला चुनाव देख रहा हूं कि लोग विकास की बात छोड़ मोदी को वोट देने की बात कर रहे हैं।

सीएम बोले-देश की जनता के दिलों में मोदी ने राज कर दिया है। देश को दुनिया के सामने एक शक्तिशाली ताकत बनाने में मोदी की मेहनत है। कहा कि नाचन विस क्षेत्र में कांग्रेस का बीज खत्म हो गया है। मंडी में दो पंडितों की जंग है, लेकिन कांग्रेस के पंडित दादा का श्रेय लेकर जनता के सामने उतरे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के पंडित विकास का नारा और काम को लेकर जनता के बीच में हैं। सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल जहां भी प्रचार में जा रहे हैं, कबड्डी-कबड्डी करके लौट रहे हैं। 

विज्ञापन

खेतों में हल चलाया है, गर्व है किसान का बेटा हूं : सीएम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं किसान का बेटा हूं। मैंने भी खेतों में हल चलाया है। सेब के बगीचों में काम किया है। इसलिए किसानों की पीड़ा और दर्द से भलीभांति वाकिफ हूं, लेकिन कई ऐसे भी हैं, जिन्हें राजा का बेटा होने पर भी गर्व महसूस होता है।

मुख्यमंत्री वीरवार को नेरवा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि केंद्र ही नहीं, प्रदेश सरकार ने भी किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की लहर चल रही है।

कांग्रेसियों को तो अब सपने में भी मोदी ही नजर आते हैं। विधायक बलवीर सिंह वर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शशि दत्त शर्मा, जिला प्रभारी बिहारी लाल, चौपाल प्रभारी मधु चौहान भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें