चुनाव आयोग ने इस मामले में विधायक से जवाब भी मांगा है। सूत्र बताते हैं कि आयोग सबूत की तलाश में है कि यदि शिकायत सही पाई जाती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जुब्बल-कोटखाई के सावड़ा में नमो चैनल पर मोदी सरकार की उपलब्धियां दिखाई जाने पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। सावड़ा के सुमित शर्मा ने शिकायत की है कि टाटा स्काई के चैनलों 145, 324 और 512 में नमो चैनल दिखाया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का गुणगान किया जा रहा है।
चुनाव आयोग ने डीसी शिमला को छानबीन के लिए शिकायत पत्र भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तहसीलदार ने मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार की है। टाटा स्काई को भी नोटिस जारी कर दिया है। आगामी कार्रवाई करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई है।