फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति हैं भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर, धोखाधड़ी और अपहरण के मामले हैं दर्ज

Thu, 23 May 2019 07:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
कांगड़ा-चंबा सीट से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांगड़ा-चंबा सीट से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने 2017 के विधानसभा चुनाव में दिए नामांकन पत्र के मुताबिक उनकी संपत्ति में लगभग 13 लाख की बढ़ोतरी हुई है। उनकी पत्नी की संपत्ति 18 लाख बढ़ी है। अचल संपत्ति में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। डेढ़ साल पहले कपूर की चल संपत्ति 91,61,340 रुपये थी।

विज्ञापन


यह अब 1,04,63,282 रुपये हो गई है। उनकी पत्नी के पास चल संपत्ति 2017 में दी गई जानकारी के मुताबिक 28,45,600 रुपये थी। यह अब 46,58,549 रुपये हो गई है। दोनों के पास 265 ग्राम सोना है।

कांगड़ा-चंबा सीट से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर पर धोखाधड़ी और अपहरण के मामले दर्ज हैं। ये धर्मशाला और शिमला कोर्ट में विचाराधीन हैं। कपूर ने नामांकन पत्र में दर्ज केसों की डिटेल जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के पास 3,83,108 रुपये और बेटे के पास 1,87,208 रुपये हैं। चारों के पास 47 हजार रुपये नकद राशि है। कपूर के पास होटल, घर और जमीन की कुल 5,85,50,000 रुपये और पत्नी के पास 68,00,000 रुपये की अचल संपत्ति है। किशन कपूर को लगभग 36 लाख की अन्य देनदारियां हैं।  

डेढ़ साल में नहीं घटी लोन की राशि
पिछले डेढ़ साल में किशन कपूर के लोन राशि में कोई कमी नहीं आई है। कपूर ने घर बनाने को 20 लाख, दो गाड़ियों के लिए 23 लाख और कृषि के लिए 32 लाख रुपये ऋण बैंक से लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें