फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांता ने की वीरभद्र की तारीफ, सुखराम को बोले- इस उम्र में ये क्या कर दिया

Thu, 02 May 2019 05:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शांता कुमार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेती वीरभद्र सिंह और और मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें सिद्धांतवादी लीडर करार दिया है। साथ ही कहा कि अब हिमाचल में उनकी उम्र के तीन ही राजनीतिज्ञ शेष रहे हैं। खुद का और वीरभद्र सिंह का जिक्र करने के साथ-साथ उन्होंने सुखराम का नाम भी लेते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव में आकर सुखराम ने क्या कर दिया। 

विज्ञापन


शांता कुमार ने कांग्रेस पर तंज भी कसा और कहा कि वर्तमान समय में हिमाचल में कांग्रेस की दशा काफी दयनीय है। कांग्रेस के नेता मंच पर ही लड़ते-झगड़ते रहते हैं। वीरभद्र सिंह ने मंच से ही सुखराम को आया राम-गया राम की संज्ञा दी है। वीरभद्र सिंह ने ही कहा था कि उनका सुखराम से कोई विरोध नहीं है। लेकिन, सुखराम का धोखा वह कभी भूल नहीं सकते हैं। शांता कुमार ने कहा कि सीकरीधार सीमेंट प्लांट लगाने के लिए वीरभद्र सिंह और अन्य कांग्रेसी नेताओं से भी मिले थे। लेकिन, कांग्रेस नेताओं के सहयोग न देने की सूरत में ये नहीं लग पाया।

बहरहाल, अब बीजेपी भविष्य में चंबा के लोगों को सीकरीधार सीमेंट प्लांट लगा कर देगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर, सदर विधायक पवन नैयर, भरमौर विधायक जियालाल कपूर, राजीव भारद्वाज, जय सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। शांता कुमार ने इससे पूर्व लिल्ह, और होली में भी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रके पक्ष में मतदान करने का लोगों से आग्रह किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राजनीति से सन्यास लेने की बात कहते हुए सांसद शांता कुमार ने रूंदे स्वर में कहा कि 66 वर्ष पहले उन्होंने 1953 में राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद वह कश्मीर आंदोलन के चलते जेल में रहे। लोगों के प्यार व सहयोग से उन्होंने चुनाव जीतना आरंभ किया। चुनाव राजनीति से सन्यास लेने के बाद भी वे लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान पार्टी के पास कुछ नहीं होता था।

वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। शांता कुमार ने कहा कि चुनावी राजनीति से सन्यास लेने के बाद वे चंबा के लोगों का धन्यावाद करने के लिए अपने पांच दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचें हैं। अब वे लोगों, कार्यकर्त्ताओं से मिलेंगे। कहा कि भटियात के लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग मिला। जिसका परिणाम ये है कि वे चुनावों में भटियात से कभी नहीं हारे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें