फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी, योगी समेत हिमाचल में उतरेंगे भाजपा के 40 स्टार प्रचारक

Mon, 29 Apr 2019 11:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हेमा मालिनी (फाइल)
विज्ञापन

अभिनेत्री एवं नेता हेमामालिनी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत हिमाचल में भाजपा के 40 स्टार प्रचारक जल्द मैदान में उतरेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहले ही स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद स्टार प्रचारकों के नामों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। इस सूची में स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, रामलाल, जगत प्रकाश नड्डा, निर्मला सीतारमण, उमा भारती, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी भी शामिल किए गए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश से इन्हें बनाया स्टार प्रचारक
प्रादेशिक नेताओं में जयराम ठाकुर, सतपाल सिंह सत्ती, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, मंगल पांडे, तीरथ सिंह रावत, महेंद्र सिंह ठाकुर, अनुराग ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, सरवीण चौधरी, रामलाल मारकंडा, विपिन सिंह परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, रणधीर शर्मा, कृपाल परमार, चंद्रमोहन ठाकुर, राम सिंह, प्रवीण शर्मा, गणेश दत्त, इंदु गोस्वामी, विशाल चौहान और महेश्वर सिंह को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें