फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग और रामलाल में रोचक होगी चुनावी जंग, धूमल की साख भी दांव पर

Thu, 23 May 2019 08:02 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर और रामलाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के गढ़ रहे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में इस बार चुनावी रंग अलग हैं। लगातार तीन बार सांसद रहे अनुराग ठाकुर के साथ उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की साख भी दांव पर है। हमीरपुर से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की ना-नुकर के बीच पार्टी ने पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर को मैदान में उतारा है। चुनाव में यहां कांग्रेसी नेताओं का भी इम्तिहान है। 

विज्ञापन


हॉट सीट हमीरपुर पर बीते दो दशकों से भाजपा काबिज है। वर्ष 2007 से हमीरपुर सीट धूमल परिवार के पास ही है। इस बार कांग्रेस भाजपा के इस दुर्ग को उसी के अस्त्र से भेदने के प्रयास में है। भाजपा टिकट पर लगातार तीन बार सांसद रहे सुरेश चंदेल ने इस बार पाला बदल कांग्रेस का हाथ थाम लिया। ऑपरेशन दुर्योधन में (कैश फॉर क्वेश्चन) फंसे चंदेल को कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह की अगुवाई वाली प्रचार समिति का उप कप्तान बना दिया है।

लगातार तीन बार सांसद रहे लोकसभा में भाजपा के चीफ व्हिप अनुराग ठाकुर के सामने एंटी इनकंबेंसी फैक्टर है, लेकिन सुजानपुर में धूमल को बतौर सीएम प्रत्याशी हराने के बाद उत्साहित कांग्रेस का कुनबा भी यहां एकजुट नहीं दिख रहा है। हमीरपुर से तीन बार लोकसभा चुनाव हार चुके रामलाल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के गृह जिला बिलासपुर से हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी की परफॉरमेंस पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन

अनुराग और रामलाल में सीधी टक्कर

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में इस बार भले ही 11 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन भाजपा के अनुराग ठाकुर और कांग्रेस के रामलाल ठाकुर के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। इनके अलावा बसपा से देसराज और बतौर निर्दलीय गोपाल कृष्ण, तुलसीराम, आशीष कुमार, अशोक कुमार, राम सिंह, प्रवीण ठाकुर, राधाकृष्ण और विकास कुमार हमीरपुर के चुनावी दंगल में ताल ठोंक रहे हैं। 

इनका भी होगा टेस्ट
हिमाचल में सत्तारूढ़ भाजपा के तीन मंत्री हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से हैं। विक्रम ठाकुर (जसवां परागपुर, कांगड़ा), महेंद्र सिंह ठाकुर (धर्मपुर, मंडी) और वीरेंद्र कंवर (कुटलैहड़, ऊना) पर अपने-अपने क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी को बढ़त दिलाने का दबाव है। मैदान में कुल 11 प्रत्याशी हैं, लेकिन अनुराग ठाकुर के साथ मुख्य मुकाबला कांग्रेस के रामलाल ठाकुर का माना जा रहा है।
 


हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 17 हलके
हमीरपुर, नादौन, भोरंज, सुजानपुर, बड़सर, देहरा, जसवां परागपुर, धर्मपुर, चिंतपूर्णी, गगरेट, हरोली, ऊना, कुटलेहड़, झंडूता, बिलासपुर, घुमारवीं और श्री नैनादेवी समेत पांच जिलों के कुल 17 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। 

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 13.62 लाख मतदाता हैं। इनमें 6.70 लाख महिला और 6.91 लाख पुरुष मतदाता हैं। 
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर का कहना है कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के सांसद आदर्श गांव अभी तक गोद से धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। अनुराग के चहेते मोदी के नाम तो मोदी सेना के नाम पर वोट मांग रहे हैं। भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा है। इस बार मुख्यमंत्री का बेटा चुनाव नहीं लड़ रहा। लोगों की आवाज उठाने के बजाय अनुराग क्रिकेट खेलते रहे। इसी क्रिकेट के चलते सर्वोच्च न्यायालय में माफी भी मांगनी पड़ी। 69 एनएच की घोषणा की और एक भी नहीं बन पाया।  

भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाकर प्रदेश को एक नई पहचान दिलाई है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत बिलासपुर में एम्स अस्पताल, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज, ऊना में पीजीआई का सेटेलाइट सेंटर, ऊना-दौलतपुर चौक, तलवाड़ा तक रेल सेवा शुरू की है। हमीरपुर-ऊना के बीच रेल सर्वे करवाया। चिकित्सा सुविधा के लिए सांसद स्वास्थ्य योजना, सांसद खेल महाकुंभ, सांसद भारत दर्शन योजना शुरू करवाई।

वर्ष         भाजपा    कांग्रेस
2014     54.06     42.19
2009    53.47    43.06
2004    47.89    47.64
1999    60.52    39.25
1998    50.47    38.16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें