फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार सामने देख वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल: अनुराग

Mon, 01 Apr 2019 06:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर/बरठीं
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
विज्ञापन

सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी के साथ केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कराए गए विकास कार्यों का भय बताया।

विज्ञापन


कहा कि पांच साल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है। राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र की उपेक्षा की। इसके परिणामस्वरूप हार के डर से उन्हें अपनी परंपरागत सीट के अलावा केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने पर मजबूर होना पड़ा। 

कहा कि राहुल गांधी केरल भाग गए हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि अमेठी के मतदाता उनसे हिसाब मांगेंगे। राहुल गांधी ने कोई नया काम नहीं किया है, बल्कि अपने परिवार की परंपरा ही निभा रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व में इनकी दादी और इनकी माताजी पर भी जब हार के बादल मंडरा रहे थे तो उन्होंने भी दक्षिण का रुख किया था। शायद उत्तर के मतदाताओं ने इस परिवार पर और इस परिवार ने उत्तर भारतीयों पर भरोसा खो दिया है। 

अनुराग ने कहा कि राहुल ने वायनाड सीट इसलिए चुनी है, क्योंकि वहां सिर्फ 49 फीसदी हिंदू हैं और अल्पसंख्यक आबादी अधिक है। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल, अध्यक्ष राकेश गौतम, सुभाष मिन्हास, दिनेश चंदेल, मनोज कुमार, पंकज शर्मा, राकेश ठाकुर और महेश सिपहिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें