ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पिछली बार तो भाजपा ने मोदी के नाम पर मंडी सीट जीती थी। अब सांसद रामस्वरूप शर्मा को आगे करना चाहिए। पांच साल में रामस्वरूप ने जनता के काम किए होंगे, तो वह जीतेंगे।
मुख्यमंत्री को भाजपा प्रत्याशी की ढाल नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम पर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का आरोप गलत है। वह भाजपा सदस्य नहीं बने थे। विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी।
अनिल ने कहा कि विधायकी से निष्कासित करने के बयानों से मैं नहीं डरने वाला। जब हिमाचल विकास कांग्रेस बनाई थी तो उन्हें और महेंद्र सिंह को कांग्रेस ने निष्कासित किया था। फिर भी कांग्रेस के अनअटैच्ड मेंबर रहते हुए हम पांच साल विधायक रहे थे।