फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में लापरवाही पर पांच पीठासीन अधिकारियों समेत 20 कर्मचारी निलंबित

Tue, 21 May 2019 11:14 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बार प्रशिक्षण देने के बावजूद वोटिंग के दिन लापरवाही करने वाले पांच पीठासीन अधिकारियों और 15 मतदान कर्मचारियों को मुख्य निर्वाचन आयोग ने निलंबित कर दिया है। इन सभी पर मतदान के दिन मॉक पोल के वोट डिलीट किए बिना ही मतदान कराने के चलते गाज गिरी है।
विज्ञापन


रविवार को मतदान के दिन पांच मतदान केंद्रों नालागढ़ के कश्मीरपुर, मंडी के सलवाहन, नाचन के हरवाहनी, सरकाघाट के चौक-2 और कुल्लू के ढालपुर-3 पोलिंग बूथ पर मतदान कर्मचारी मॉक पोल के वोट डिलीट करना ही भूल गए।

यही नहीं, मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद जब कर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बिना उच्च अधिकारियों को जानकारी दिए सारे वोट डिलीट कर दिए। इससे मॉक पोल के बाद पड़े असली वोट भी डिलीट हो गए।
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई तो सभी जगह मतदान कर्मियों को बदल दिया गया। साथ ही ईवीएम और वीवीपैट भी सील कर बदली गईं।
विज्ञापन

आयोग करेगा कश्मीरपुर में दोबारा मतदान पर फैसला

मतदान के दिन कर्मियों की इस बड़ी लापरवाही के बाद सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीस मतदान अधिकारियों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए। साथ ही इसकी पूरी रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी है।

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कश्मीरपुर मतदान केंद्र पर 51 मॉक पोल के अलावा 36 असली वोट भी पड़ गए थे जिन्हें मतदान कर्मियों ने बिना उच्च स्तर पर जानकारी दिए ही डिलीट कर दिया।

चूंकि बड़ी संख्या में वोट डिलीट हुए हैं ऐसे में दिल्ली में आयोग को इसकी अलग से रिपोर्ट भेजी गई है। अब आयोग इन मतदान केंद्रों पर दोबारा पोलिंग कराने को लेकर फैसला करेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने रिपोर्ट भेजने की पुष्टि की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें