शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ओक ओवर में लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के धनी राम शांडिल से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप का मुकाबला था।
हिमाचल में भाजपा क्लीन स्वीप की ओर अग्रसर है। हमीरपुर में भाजपा के अनुराग ठाकुर 374895, कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 422867, मंडी से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा 336756 और शिमला से भाजपा के सुरेश कश्यप 323522 लाख हजार मतों से आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में जश्न मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में टीवी पर चुनाव परिणामों के नतीजे देखे।