फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: जीत के बाद रामस्वरूप ने सुखराम परिवार पर बोला बड़ा हमला

Thu, 23 May 2019 03:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम जयराम ठाकुर, प्रबुद्ध जनता और कार्यकर्ताओं को दिया है। कहा कि देश में मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार है। ऐसे में अब उनके सभी कार्य धरातल पर दिखने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


जनता ने एक बार फिर सेवा का मौका देकर विश्वास जताया है, जिस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। कहा कि सुखराम परिवार अब कहीं का नहीं रहा है, यह इस परिवार का अंतिम दौर था और जनता का विश्वास तोड़ने की इस परिवार को बड़ी सजा मिली है।

विज्ञापन

सवाल : इस बार रिकॉर्ड जीत का श्रेय आप किसे देते हैं?
जवाब : जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को देना चाहूंगा। इनके रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्यों की बदौलत ही रिकॉर्ड तोड़ जीत मिली है। जीत के लिए मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनता का भी बहुत आभारी हूं।
सवाल : डेढ़ साल में तीन बार दल बदलने वाले सुखराम परिवार के साथ आपकी टक्कर थी। हार पर पंडित सुखराम परिवार को क्या नसीहत है?
जवाब : अब ये दलबदलू परिवार कहीं का नहीं रहेगा। इनका यह अंतिम दौर था। जनता ने दल बदलने की फितरत का करारा जवाब दिया है। अनिल शर्मा लाचार बाप लाचार बेटा और लाचार विधायक बनकर रह गए हैं। उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी मर्यादा का उल्लंघन किया है।
सवाल : पिछले पांच साल के कार्यकाल में आपकी घोषणाएं और परियोजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाईं। इस बार इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए क्या किया जाएगा?
जवाब : पिछली वीरभद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण विकास कार्यों में कई रुकावटों का सामना करना पड़ा। अब प्रदेेश में जयराम और देश में मोदी सरकार है। इन सभी योजनाओं को गति दी जाएगी।
सवाल : इस बार मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए आपका ड्रीम प्रोजेक्ट क्या है, अन्य क्या प्राथमिकताएं रहेंगी?
जवाब : छोटी काशी को धार्मिक और पर्यटन के क्षेत्र में बहुत आगे ले जाना ही मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। भुुंतर एयरपोर्ट का विस्तार करना और मंडी के बल्ह में अंतरराष्ट्रीय अड्डे को बनाने के कार्य सहित फोरलेन, सुरंगों और एनएच के कार्यों को जल्द पूरा करना प्राथमिकताएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें