फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: अनुराग ने जीत तो राम लाल ने लगाया हार का चौका

Thu, 23 May 2019 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने जीत तो कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर ने हार का चौका लगाया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने के बाद इस बार अनुराग ने जीत का चौका लगाया है। उन्होंने लगातार चौथी बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर की लोकसभा में यह चौथी हार है।

विज्ञापन


इससे पहले राम लाल तीन बार वर्ष 1999, वर्ष 2004 और वर्ष 2007 में लोकसभा का चुनाव हार चुके हैं। कांग्रेस की इस बार भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश हर बार की तरफ नाकाम रही। लोकसभा चुनाव में लगातार आठवीं बार जीत के कारण हमीरपुर सीट भाजपा का अभेद्य दुर्ग बन चुका है। वर्ष 1998 से यह सीट भाजपा के पास है।

वहीं अगर बीते पंद्रह लोकसभा चुनावों की बात करें तो इसमें भाजपा को 9 बार और कांग्रेस को महज पांच बार जीत मिली है। दिलचस्प बात है कि इस सीट पर वर्ष 2007 से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के परिवार का ही कब्जा है। वर्ष 2007 में इस सीट पर भाजपा के प्रेम कुमार धूमल विजयी हुए थे। इसके बाद से यह सीट धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर के पास है। इससे पहले बिलासपुर से भाजपा के सुरेश चंदेल ने लगातार तीन बार चुनाव में जीत दर्ज की थी।

लेकिन ऑपरेशन दुर्याधन के चलते उन्हें वर्ष 2007 में सीट गंवानी पड़ी। इसके बाद उपचुनाव में प्रेम कुमार धूमल ने इस सीट से विजयी हासिल की। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार में उनके मुख्यमंत्री बनने से इस सीट पर दोबारा उपचुनाव हुआ और उनके पुत्र अनुराग ठाकुर उपचुनाव में विजयी हुए। अभी तक इस सीट पर अनुराग ठाकुर जीत दर्ज करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1967 में प्रेम चंद वर्मा (कांग्रेस)
वर्ष 1971 नारायण चंद पराशर (कांग्रेस)
वर्ष 1977 ठाकुर रणजीत सिंह (जनता पार्टी)
वर्ष 1980 नारायण चंद पराशर (कांग्रेस)
वर्ष 1984 नारायण चंद पराशर (कांग्रेस)
वर्ष 1989 प्रेम कुमार धूमल (भाजपा)
वर्ष 1991 प्रेम कुमार धूमल (भाजपा)
वर्ष 1996 मेजर जनरल विक्रम सिंह (कांग्रेस)
वर्ष 1998 सुरेश चंदेल (भाजपा)
वर्ष 1999 सुरेश चंदेल (भाजपा)
वर्ष 2004 सुरेश चंदेल (भाजपा)
वर्ष 2007 प्रेम कुमार धूमल (भाजपा)
वर्ष 2008 अनुराग ठाकुर (भाजपा)
वर्ष 2009 अनुराग ठाकुर (भाजपा)
वर्ष 2014 अनुराग ठाकुर (भाजपा)
वर्ष 2019 अनुराग ठाकुर (भाजपा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें