हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने जीत तो कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर ने हार का चौका लगाया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने के बाद इस बार अनुराग ने जीत का चौका लगाया है। उन्होंने लगातार चौथी बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर की लोकसभा में यह चौथी हार है।
इससे पहले राम लाल तीन बार वर्ष 1999, वर्ष 2004 और वर्ष 2007 में लोकसभा का चुनाव हार चुके हैं। कांग्रेस की इस बार भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश हर बार की तरफ नाकाम रही। लोकसभा चुनाव में लगातार आठवीं बार जीत के कारण हमीरपुर सीट भाजपा का अभेद्य दुर्ग बन चुका है। वर्ष 1998 से यह सीट भाजपा के पास है।