हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों के रुझान मतगणना के एक घंटे के बाद से आने शुरू हो जाएंगे। जैसे-जैसे पार्टी प्रत्याशी के वोटों का ग्राफ ऊपर चढ़ता जाएगा, वैसे वैसे जश्न शुरू हो जाएगा। हालांकि वोटों की गिनती के बाद वीवी पैट के साथ ईवीएम के मिलान का काम शुरू होगा।
इससे पहले आए रुझानों से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कौन आगे निकला और कौन पिछड़ा है। जीत और हार की घोषणा वीवी पैट के मिलान के बाद ही विधिवत रूप से की जाएगी।