फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान ने मांगा चुनाव खर्च का हिसाब, कांग्रेस प्रत्याशी दिल्ली किए तलब

Sat, 18 May 2019 01:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन

हाईकमान ने चुनावी राशि के आवंटन और पार्टी फंड को लेकर चारों कांग्रेस प्रत्याशी दिल्ली तलब किए हैं। एआईसीसी दफ्तर दिल्ली में 19 मई के बाद इनसे सवाल-जवाब किए जाएंगे। पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन


हाईकमान लोकसभा चुनाव के लिए भेजे पार्टी फंड और अन्य स्रोत से आई धनराशि खर्च करने के संबंध में हिसाब मांगेगा। प्रत्याशियों से पूछा जाएगा कि उन्हें पार्टी से कितनी धनराशि मिली। सूत्रों के अनुसार प्रत्याशियों को पार्टी की ओर से जारी चुनावी राशि के आवंटन में भेदभाव की बात हाईकमान से उठाई गई है। 

लोकसभा चुनाव में पार्टी फंड को प्रत्याशियों तक पहुंचाने और प्रदेश में चुनाव के लिए पार्टी फंड जुटाने के मामले में हाईकमान के पास शिकायतेें पहुंची हैं। इन पर राहुल गांधी ऑफिस ने कड़ा संज्ञान लिया है। हाईकमान ने पार्टी फंड को लेकर पुराने खाते खंगाले हैं। यह देखा गया कि इस बार चुनाव के दौरान पार्टी के पास चुनाव फंड कम क्यों आया है?

विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि प्रदेश के चारों प्रत्याशियों के चुनाव खर्चे को लेकर पचास-पचास लाख की धनराशि जारी की गई थी। एआईसीसी से भेजा गया पार्टी फंड क्या प्रत्येक प्रत्याशी के पास पहुंचा है या नहीं? यह भी हाईकमान पड़ताल करेगा। गंभीर मामला यह भी सामने आया है कि प्रदेश में कांग्रेस के चार प्रत्याशियों में से एक को पार्टी फंड देने में भी भेदभाव किया गया है। यह मामला भी हाईकमान के संज्ञान में लाया जा चुका है। 

हाईकमान पार्टी फंड को लेकर प्रत्याशियों के साथ प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से भी जवाबतलबी करेगा। इनसे पूछा जाना है कि किस नेता ने कितना फंड चुनाव के नाम पर जुटाया और यह क्या पार्टी के पास पहुंचा या नहीं। अगर यह राशि पार्टी फंड में दी गई है तो इसे कहां और कब खर्चा? अगर यह राशि पार्टी फंड में जमा नहीं हुई तो ऐेसे बेलगाम नेताओं पर क्या कार्रवाई की गई है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें