फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri festival: शिमला में गजक, रेवड़ी और मूंगफली बांट मनाया लोहड़ी का त्योहार, अलाव भी जलाया

Fri, 13 Jan 2023 09:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

प्रदेश की राजधानी शिमला में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को गजक, रेवड़ी और मूंगफली बांटी। वहीं शाम 5:30 बजे के करीब गंज बाजार में अलाव जलाया गया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोगों के साथ मनाई लोहड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को गजक, रेवड़ी और मूंगफली बांटी। वहीं शाम 5:30 बजे के करीब गंज बाजार में अलाव जलाया गया। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा की ओर से गुरुद्वारा में रात 7:00 से 9:00 बजे तक खिचड़ी का लंगर बांटा गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह ने यह जानकारी दी। रोटरी क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन ने हिमाचल प्रदेश मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय शिमला में लोहड़ी का त्योहार मनाया।

विज्ञापन


अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय पाठक ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष जेके पाठक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर असम से आए एक मानसिक रोगी को उनके परिवार के सुपुर्द किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन रमेश ठाकुर, सचिव डॉ. आशा मारिया,  मनवीर सिंह और रवि कांत जैन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी शिमला में लोगों के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया। उन्होंने सभी को लोहड़ी पर्व भी बधाई दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान समेत अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें