राज्य में आने वाले शहीद परिवारों के हिमाचल से बाहर पंजीकृत वाहनों का भी टोल टैक्स माफ करने का फैसला लिया गया है। इससे पहले हिमाचल में पंजीकृत वाहनों का टैक्स पहले ही माफ किया जा चुका है।
सरकार ने हिमाचल प्रदेश (लीगेसी केसिल रिज्योल्यूशन) स्कीम रूल्स 2020 को भी स्वीकृति दी है। इससे लंबित वैट मामलों और बकाया वैट एरियर का समाधान करने में मदद मिलेगी।