सम्मानित होने वालों में अनिल कुमार सूद, देवेंद्र कुमार मित्तल, डीके चौहान, जेएस गुलरिया, कपिल देव सूद, केडी चंदेल, नरेश लखनपाल, ओपी मेहता, पीएस पंवार, सुभाष अग्रवाल, सुशील कुमार सूद और सुशील सूद शामिल रहे। इस दौरान लायन डॉ. दलीप शर्मा ने भारत में लायनिज्म की 70 वर्षों की यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला। एरिया लीडर लायन इंजीनियर मनमोहन वर्मा ने सम्मानित सदस्यों की दीर्घकालीन सेवाओं और लायनिज्म के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। समारोह के दौरान वरिष्ठ सदस्य लायन सुभाष अग्रवाल ने केक काटकर खुशी साझा की।
कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन गोपाल कृष्ण वैद्य, डॉ. ओपी मेहता, डॉ. राजेश चानना, रवि चंद सूद, संजीव खन्ना, विक्रम वर्मा, विमल कुमार सूद, विनोद पैगहवाल और प्रो. सीएल सांख्यान मौजूद रहे। संवाद