फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थ आवर डे पर शिमला में एक घंटा बंद रही बिजली

Sat, 29 Mar 2014 11:23 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्थ ऑवर डे के अवसर पर शनिवार रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक राजधानी में लाइटें बंद रखी गईं। पर्यावरण को बचाने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने यह आयोजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च, नगर निगम ऑफिस (टाउन हाल), आशियाना रेस्टोरेंट में बिजली बंद रखी गई। ऐतिहासिक भवनों के अलावा पर्यटन निगम के होटलों पीटरहाफ और होटल हालीडे होम में भी लाइटों को बंद रखा गया।

होटलों में कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था कर अतिथियों की आवभगत की गई। शाम सात बजे एमपी थियेटर से रिज मैदान तक कैंडल लाइट मार्च निकाला गया।

इसके अलावा शहर के कई लोगों ने अनावश्यक लाइटों को बंद रख कर अपना सामाजिक कर्तव्य निभाया।

साइकिल रैली से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

उपायुक्त कार्यालय से एडवांस स्टडी तक साइकिल रैली का भी आयोजन कि या गया। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सभी नागरिकों का यह सामाजिक कर्तव्य है कि वे ऊर्जा के महत्व को समझें।
विज्ञापन


उन्होंने ऊर्जा के नवीनीकरण साधनों और सौर ऊर्जा को विकल्प बनाने पर बल दिया। साइकिल रैली में दो दर्जन से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। रैली उपायुक्त ऑफिस से एडवांस स्टडी और यहां से वापस उपायुक्त दफ्तर तक आई।
विज्ञापन


संगीत से बताया ऊर्जा का महत्व

गेयटी थियेटर के ओपन थियेटर में यूनिफाइड शिमला म्यूजिकल क्लब और यंग लिंक्स क्लब के सहयोग से डब्लयूडब्लयूएफ की शिमला इकाई ने अर्थ आवर डे मनाया।

क्लब के सदस्यों ने संगीत के  माध्यम से लोगों को ऊर्जा के महत्व के बारे में बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें