ढली चौक पर हर रोज हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन हाईमास्ट लाइट एक तरफ होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। यह समस्या उस समय और बढ़ जाती थी जब बसों को मुड़ने में लाइट के खंभे की वजह से अधिक समय लगता था। दिन में बड़ी संख्या में बसों के मुड़ने के कारण अपर शिमला और मशोबरा की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित होता था। सुबह और शाम के व्यस्त समय में इस वजह से सड़क पर वाहनों की कतारें लग जाती थीं। इससे ट्रैफिक पुलिस को भी यातायात सुचारु बनाए रखने में दिक्कतें पेश आती थीं।
डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि हाईमास्ट लाइट खंभे को स्थानांतरित करने के बाद यातायात संचालन में आने वाली दिक्कतें काफी हद तक दूर हो गई हैं। ब्यूरो