फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या, अंधेरे में खो जाएगा ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च!

Wed, 26 Mar 2014 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्थ डे के उपलक्ष्य पर राजधानी के ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च और दूसरी ऐतिहासिक इमारतों में भी शनिवार शाम लाइट बंद की जाएगी। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, नगर निगम और व्यापार मंडल इस बार मिलकर यह दिन मनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी बारे में बुधवार को एक प्रैसवार्ता की गई। उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि इस अभियान के तहत 29 मार्च को शिमला शहर में शाम 8.30 से 9.30 बजे तक लाइट बंद रखी जाएगी।

उन्होंने अपील की है कि सभी लोग इसमें सहयोग करें। अर्थ आवर में पर्यटन निगम के होटलों के अलावा शहर की ऐतिहासिक इमारतों टाउन हॉल और क्राइस्ट चर्च में भी लाइट बंद की जाएगी।
विज्ञापन


लोगों को जागरूक करने के लिए सभी वार्डों में रोड शो भी किए जाएंगे। 29 मार्च को समरहिल से रैली निकाली जाएगी। डीसी ऑफिस से साइकिल रैली एडवांस स्टडी तक रवाना की जाएगी।
विज्ञापन


योजना प्रमुख आरती गुप्ता ने कहा कि अर्थ आवर में सभी लोगों को जागरूक करने के लिए रोड शो और रैली का आयोजन किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें