फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लिफ्ट की नवंबर में मिलेगी सौगात, अब चंद मिनटों में विकासनगर से छोटा शिमला पहुंचेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच करोड़ से तीन चरणों में हुआ है लिफ्ट और ओवरब्रिज का निर्माण
विज्ञापन

10 नवंबर के बाद लोगों की सुविधा के लिए की जाएगी शुरू
लोगों को फिलहाल निशुल्क मिलेगी सुविधा, लोगों को 700 मीटर चढ़ाई चढ़ने से मिलेगी निजात
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को त्योहारी सीजन में एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। विकासनगर से छोटा शिमला के ब्रॉकहाॅस्ट के लिए लिफ्ट और ओवरब्रिज बनाने का कार्य पूरा हो गया है। इससे लोग चंद मिनटों में विकासनगर से छोटा शिमला पहुंच सकेंगे। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से तीन चरणाें में इसका कार्य किया गया है। लिफ्ट चलने से क्षेत्र के लोगों को छोटा शिमला पहुंचने के लिए चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक वर्तमान में इसके ट्रायल का कार्य चल रहा है और 10 नवंबर के बाद इसे आम जनता की सुविधा के लिए खोल दिया जाएगा। खास बात यह है कि कुछ समय के लिए लोगों को लिफ्ट की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

इनसेट
2022 में पहले चरण की लिफ्ट का काम हुआ था शुरू
रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी ने वर्ष 2022 में क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए लिफ्ट और ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू किया था। इसके तहत विकासनगर चौकी से नेशनल हाईवे तक लिफ्ट बनकर तैयार हो चुकी है और वर्तमान में लोग इसका लाभ भी उठा रहे हैं। वहीं दूसरे चरण के तहत लोग नेशनल हाईवे से हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी और इसके बाद हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी से छोटा शिमला के ब्रॉकहॉस्ट तक लिफ्ट के माध्यम से पहुंच सकेंगे। इससे लोगों के समय की बचत होगी, वहीं उन्हें सुगमता से सफर करने की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन


इनसेट
700 मीटर की चढ़ाई चढ़ने से मिलेगी निजात
विकासनगर से छोटा शिमला के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को यहां से करीब 700 मीटर की चढ़ाई चढ़कर ब्रॉकहॉस्ट पहुंचना पड़ता है। लिफ्ट और ओवरब्रिज के निर्माण से लोगों को पैदल सफर से निजात मिलेगी। इसका फायदा सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। लिफ्ट के बाद वॉकवे का काम पूरा होने से लोग विकासनगर से छोटा शिमला बिना ट्रैफिक के बीच गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसका लाभ क्षेत्र की हजारों की जनता को मिलेगा। कॉरपोरेशन के मुताबिक लिफ्ट में एक समय में आठ लोग सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


कोट्स
लिफ्ट और ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। ट्रायल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 नवंबर से इसे लोगों की सुविधा के लिए शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल लोगों को निशुल्क इसकी सुविधा मिलेगी।
-मुनीष साहनी, डीजीएम, रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें