फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघर से मोदी को चिट्ठी, सेब पर 100 फीसदी आयात शुल्क की मांग

Sun, 30 Jun 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

संयुक्त किसान मंच ने प्रधानमंत्री से बजट में विदेशी सेब पर आयात शुल्क 100 फीसदी करने के एलान की मांग की है।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने भेजा पोस्टकार्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी जी, 44 देशों से भारत में सेब आयात के कारण हिमाचल के सेब बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदेश के दो लाख बागवान परिवारों की आप से गुहार है कि विदेशी सेब पर आयात शुल्क 100 फीसदी लागू करवा दीजिए। चुनावों में भी आप हमसे यह वादा कर चुके हैं। कुछ इस तरह से संयुक्त किसान मंच ने विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित डाकघर हिक्किम से प्रधानमंत्री मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर उनका वादा याद दिलाया है। जुलाई माह में आम बजट पेश होना है। संयुक्त किसान मंच ने प्रधानमंत्री से बजट में विदेशी सेब पर आयात शुल्क 100 फीसदी करने के एलान की मांग की है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले के हिक्किम में 14567 फीट की ऊंचाई पर विश्व का सबसे बड़ा डाकघर स्थित है।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान का कहना है कि भारत में 44 देशों से सेब आयात के कारण हिमाचल के बागवान नुकसान का दंश झेल रहे हैं। सेब बागवानी घाटे का सौदा बन गई है। बागवानों की आय खत्म हो रही है। मोदी सरकार ने वोकल फॉर लोकल का नारा दिया था, लेकिन बागवानों के साथ इससे उलट व्यवहार किया जा रहा है। देश की मंडियां विदेशी सेब से भरी पड़ी हैं और स्वदेशी सेब की मांग न होने से सेब उत्पादक नुकसान झेल रहे हैं। पोस्टकार्ड के माध्यम से देश के किसानों की मांग के समर्थन में प्रधानमंत्री से पूरे देश में एमएसपी लागू करने की भी मांग उठाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें