जिला प्राथमिक पाठशालाएं माध्यमिक पाठशालाएं
बिलासपुर 286 46
चंबा 423 58
हमीरपुर 213 81
कांगड़ा 847 183
किन्नौर 110 20
कुल्लू 266 39
लाहौल स्पीति 181 34
मंडी 651 108
शिमला 988 245
सिरमौर 385 71
सोलन 304 63
ऊना 100 16
कुल 4754 964
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने लिखित में जानकारी दी कि पूर्व सरकार ने अपने अंतिम तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान नियमानुसार प्राथमिक स्कूल नहीं खोले।
गत तीन वर्षों में सरकार द्वारा जो नई प्राथमिक पाठशालाएं खोली गई हैं, इनको निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में प्रावधित मानकों के अनुसार नहीं खोला गया। इन स्कूलों को मानकों के तहत लाने के लिए खोलने के बाद प्रयास किए गए हैं।