फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पांचवीं से सातवीं की अगले सप्ताह से कक्षाएं लगाने के आसार कम, जानें वजह

Thu, 14 Oct 2021 05:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कोरोना संक्रमण के मामले अगर कम ही रहते हैं तो इस माह के अंत तक पांचवीं से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने का निर्णय हो सकता है। फिलहाल, इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विद्यार्थी( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अगले सप्ताह से पांचवीं से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू होने के आसार कम हैं। आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की इन दिनों स्कूलों में नियमित कक्षाएं लग रही हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक इन स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार को देखने का फैसला लिया है। कोरोना संक्रमण के मामले अगर कम ही रहते हैं तो इस माह के अंत तक पांचवीं से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने का निर्णय हो सकता है। फिलहाल, इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन


एक सप्ताह में 38 स्कूली विद्यार्थी कोरोना संक्रमित
बता दें प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सरकारी स्कूलों के 38 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हुए हैं। सबसे अधिक विद्यार्थी मंडी जिला में संक्रमित हुए हैं। मंडी में 14 विद्यार्थी, ऊना में 9, हमीरपुर में 6, कांगड़ा में 5, कुल्लू-लाहौल स्पीति जिला में एक-एक और सोलन में दो विद्यार्थी संक्रमित हुए हैं। शिमला, सिरमौर, बिलासपुर और चंबा जिला में कोई भी विद्यार्थी अभी तक कोरोना संक्रमण की चपेट में नहीं आया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि मंडी जिला में 12वीं कक्षा के 8, 11वीं के दो और 10वीं कक्षा के चार विद्यार्थी संक्रमित हुए हैं। ऊना जिला में आठवीं का एक, 10वीं के तीन, 11वीं के दो और 12वीं कक्षा के तीन विद्यार्थी संक्रमित हुए हैं। सोलन जिला में 11वीं और 12वीं कक्षा के एक-एक विद्यार्थी संक्रमित हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें