हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी में गुरुवार को अचानक सड़क पर एक तेंदुआ निकल आया। तेंदुए को देखने के लिए यहां लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लग गया। तेंदुआ भले ही हिंसक जानवर है लेकिन वह पांच घंटे तक लोगों से खेलता रहा। तेंदुआ लोगों के बीच आराम से घूमता रहा। लोग भी बिना डरे खुले में उसके साथ मस्ती करतेरहे। कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया जो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
कुल्लू में तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12:00 बजे के आसपास वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब सात बजे तीर्थन घाटी की शरची पंचायत के बंदल स्थित नगलाड़ी-शरची रोड पर लोगों ने तेंदुए को देखा।
विज्ञापन
3 of 5
सड़क पर तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कई लोग गाड़ियों से बाहर आए और तेंदुए को खाने की चीजें फेंकने लगे। सड़क के करीब 300 मीटर हिस्से पर तेंदुए ने करीब पांच घंटे तक डेरा जमाए रखा।
4 of 5
सड़क पर तेंद़ुआ।
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच लोग फोटो व वीडियो बनाने लगे। इस दौरान तेंदुआ सड़क पर खड़े एक व्यक्ति के पास आ पहुंचा और बाजू के सहारे कंधे तक खड़ा हो गया।
वन विभाग बंजार के डीएफओ प्रवीण ठाकुर ने कहा कि यह तेंदुए का एक बच्चा है, जिसकी उम्र करीब एक साल के आसपास है। उन्होंने कहा कि लोग घबराएं नहीं, उसे वन विभाग ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।