फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने गोशाला के दरवाजे से उठा लिया बच्चा, चिल्लाने पर जबड़े से छूटा

Tue, 14 Jul 2020 10:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले के आनी उपमंडल के तहत मंगलवार रात करीब आठ बजे च्वाई के नजदीक बुआंदा में एक छह साल के बच्चे को तेंदुए ने उठा लिया। बच्चे के चिल्लाने पर वह तेंदुए के जबड़े से छूट गया। बताया जा रहा है कि तेंदुए के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत आनी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बच्चे की मां गाय को घास डालने गोशाला गई थीं और बेटा गोशाला के दरवाजे के पास मोबाइल से खेल रहा था। उसी समय घात लगाए बैठे एक तेंदुए ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। हालांकि, बच्चे के चिल्लाने और उसकी मां के शोर मचाने पर तेंदुए ने बच्चे को छोड़ दिया और उसकी जान बच गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते कुछ माह पहले भी च्वाई क्षेत्र में ही तेंदुए ने एक तीन साल की बच्ची को उठा कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद क्षेत्र के लोग खौफ में हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। उधर, आनी के डीएफओ चंद्रभूषण ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। तेंदुए को जल्द पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। तेंदुए के हमलों के बाद ग्रामीण सहम गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने वन विभाग से जल्द खूंखार तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें