फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard: बिलासपुर के घुमारवीं में शिकारियों ने गोली मारकर ली तेंदुए की जान

Tue, 02 Aug 2022 09:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)

सार

 मंगलवार को छंदोह जंगल से होकर गुजरने वाली सडक़ के किनारे तेंदुए को अचेत अवस्था में पड़ा देख राहगीरों ने वन विभाग को सुचित किया। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंची। तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। तेंदुए का एक दांत गायब था। तेंदुए के शरीर पर छर्रे भी लगे हुए थे।
विज्ञापन
शिकारियों ने गोली मारकर ली तेंदुए की जान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं के छंदोह जंगल में अज्ञात शिकारियों ने गोली मारकर तेंदुए की जान ले ली। तेंदुए का पोस्टमार्टम पशु अस्पताल दधोल में किया गया। इस दौरान शव से गोली के छर्रे मिले। वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस थाना भराड़ी शिकायत दर्ज करवाई है। तेंदुए का एक दांत गायब बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को छंदोह जंगल से होकर गुजरने वाली सडक़ के किनारे तेंदुए को अचेत अवस्था में पड़ा देख राहगीरों ने वन विभाग को सुचित किया। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंची। तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। तेंदुए का एक दांत गायब था। तेंदुए के शरीर पर छर्रे भी लगे हुए थे।

विज्ञापन


शव को पशु अस्पताल ले जाया गया। भारी भरकम तेंदुए को इस तरह गोली से मार डालने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उधर, वन क्षेत्रीय अधिकारी भराड़ी अंकुश आनंद ने बताया कि मारे गए तेंदुए के शव के पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। शव को विभागीय देखरेख में जलाया गया। है। विभाग ने पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए के शव से गोली के छर्रे मिले हैं। गोली लगने के कारण तेंदुए की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले तेंदुए की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें