फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: गोशाला में घुसकर तेंदुए ने मार डालीं 13 भेड़ें, स्थानीय लोगों में दहशत

Wed, 14 Dec 2022 05:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली (कुल्लू)

सार

रिहायशी इलाकों में आकर यह जीव पशुधन को भी नुकसान पहुंचाने लगे हैं। सैंज के तहत आने वाले शफाड़ी और करैहला में तेंदुए ने 13 भेड़ों को अपना निशाना बनाया है।  तेंदुए के आतंक से लोग अब सहम गए हैं। 
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दियां आते ही वन्य जीव रिहायशी इलाकों में आने लगे हैं। रिहायशी इलाकों में आकर यह जीव पशुधन को भी नुकसान पहुंचाने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सैंज के तहत आने वाले शफाड़ी और करैहला में तेंदुए ने 13 भेड़ों को अपना निशाना बनाया है। पांच भेड़ें लापता हैं। तेंदुए के आतंक से लोग अब सहम गए हैं। जानकारी के अनुसार शैंशर कोठी के तहत आने वाले शफाड़ी गांव में मंगलवार रात को तेंदुआ गोशाला में घुस गया। इसके बाद उसने यहां पर आठ भेड़ों को मार डाला। सुबह जब पशुपालक रेपती राम ने आकर गोशाला का दरवाजा खोला तो उसने भेड़ों को मरा हुआ पाया। इस संबंध में उसने गांव के अन्य लोगों को भी सूचित किया।

विज्ञापन


वहीं, करैहला गांव में भी तेंदुए ने बिल्लू राम की पांच भेड़ों को शिकार बनाया, जबकि पांच भेड़ें लापता हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि तेंदुए के आतंक के चलते लोग अब अपने घरों से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं। छोटे बच्चों का भी डर सताने लगा है। ग्राम पंचायत प्रधान देहुरीधार के प्रधान भगत राम ने कहा कि पशुपालन विभाग से मांग की जाएगी कि दोनों पशुपालकों को नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें