फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के आगे खड़ा होकर दहाड़ता रहा तेंदुआ, दहशत में लोग

Tue, 20 Mar 2018 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के रिहायशी इलाकों में तेंदुआ दिखने का सिलसिला जारी है। इससे लोग दहशत में हैं। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कनलोग वार्ड में तेंदुआ कार के सामने खड़ा हो गया। कनलोग के भवनीत सिंह घर में काम में लगे मिस्त्री को छोड़ने उसके घर जा रहे थे।

विज्ञापन


दोनों घर से कुछ ही दूर निकले थे कि कार के सामने तेंदुआ आ धमका। तेंदुए की दहाड़ सुनकर दोनों सहम गए। काफी देर तक तेंदुआ सड़क के बीचों बीच खड़ा रहा। इस दौरान भवनीत ने गाड़ी के अंदर से इसकी वीडियो बना ली। कार की लाइट बार-बार जलाने और बुझाने पर तेंदुआ वहां से जंगल की तरफ निकल गया।

Trending Videos
विज्ञापन

अधिकारी बोले, पहले जानकारी लेंगे फिर होगी कार्रवाई

इसके बाद दोनों आगे जा सके। इधर, वार्ड के बीचों बीच तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। सोमवार को शाम होते ही लोग घरों से बाहर नहीं निकले। दुकानदार भी वक्त से पहले ही दुकानें बंद कर घर चल गए। यहां के देवेंद्र कंवर, सुभाष वर्मा, बुुद्धि सिंह, साहिल सूद, राजेश, तरुण, भवनीत सिंह, पंकज गुप्ता, मनोहर लाल ने बताया कि कनलोग में तेंदुआ बार-बार दिख रहा है।

लोगों ने वन विभाग से अपील की है कि यहां पिंजरा लगाया जाए। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। वन्य प्राणी प्रभाग के मंडलीय अधिकारी राजेश का कहना है कि विभाग से अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा। मौके पर स्थानीय लोगों से बात कर तेंदुए के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें