फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने 17 बकरियों को बनाया शिकार, पंचायत में दहशत का माहौल

Fri, 27 Sep 2019 10:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

गिरिपार क्षेत्र के नौहराधार तहसील की भराड़ी पंचायत के भानरा गांव में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इलाके में तेंदुआ कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। 

विज्ञापन


तेंदुआ रोजाना एक-दो मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। बुधवार रात को तेंदुए ने 17 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। इससे समूचे क्षेत्र में खौफ पसर गया। तेंदुए ने भानरा निवासी दौलतराम की नौ बकरियों व ईश्वरदास की आठ बकरियों को अपना शिकार बनाया।

जबकि दो बकरियों को बुरी तरह से घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि पशुपालक जंगल से अपनी बकरियों को चराकर घर वापस लाए और पशुशाला में बंद कर दया। पशुपालक  के घर से पशुशाला काफी दूर है।
विज्ञापन


सुबह जब वह अपनी बकरियों को चारा डालने के लिए पशुशाला पहुंचा तो भीतर का मंजर दिखकर दंग रह गया। तेंदुआ रात को उनकी बकरियों को अपना शिकार बना चुका था।

पीड़ित पशुपालकों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। पंचायत प्रधान चंद्र मोहन ने कहा कि यह मसला वन विभाग से उठाया जाएगा और यहां पिंजरा लगाने की मांग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें