वाइल्डलाइफ सेंचुरी के वन परिक्षेत्र अधिकारी विनय ठाकुर ने बताया कि देवी राम पुत्र परसराम गांव रुढाल ने सूचना दी कि देर रात उनके काऊ शेड में तेंदुए ने बकरे-बकरियों पर हमला कर दिया।
अर्की क्षेत्र के सेंचुरी एरिया में तेंदुए ने 55 बकरियों को मार डाला। मामला बीते शनिवार की रात का है। हालांकि साथ वाले शेड मे रखे करीब आधा दर्जन बकरियों के मेमने बच गए। वाइल्डलाइफ सेंचुरी के वन परिक्षेत्र अधिकारी विनय ठाकुर ने बताया कि देवी राम पुत्र परसराम गांव रुढाल ने सूचना दी कि देर रात उनके काऊ शेड में तेंदुए ने बकरे-बकरियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
परयाब (रुढाल) से लगभग आधा किलोमीटर दूर सेंक्चुरी एरिया में उनका शेड है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि विभाग एनिमल हसबेंडरी की टीम मौके पर पहुंची थी इसके बाद उन्होंने 55 बकरे बकरियों को मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया रिपोर्ट बनाकर विभाग के उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।