फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनलोग के रिहायशी क्षेत्र में घुसा तेंदुआ

Fri, 26 Sep 2014 11:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कनलोग वार्ड में तेंदुए ने दहशत फैला दी। करीब आधे घंटे तक तेंदुआ लोगों को डराता रहा और घरों के आसपास घूमता रहा।
विज्ञापन


तेंदुए को देख कई लोग घरों में दुबक गए। कई घरों की छत पर चढ़ गए। शाम करीब चार बजे अचानक तेंदुआ वार्ड से सटे जंगल से निकलकर यहां पहुंच गया और दहाड़ने लगा।

तेंदुए की दहाड़ से यहां दहशत फैल गई। इसी बीच तेंदुआ यहां के गुलशन विला से करीब 40 मीटर दूर झाड़ियों में बैठ गया। घर की छत से शांति गुलशन नेगी ने अपने वीडियो कैमरा में तेंदुए को कैद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ के पास यह वीडियो है। करीब 15 मिनट तक झाड़ियों में बैठे रहने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया।

शांति गुलशन नेगी, रणजीत ठाकुर, सिम्मी, सन्नी, मोना, अंकुर ठाकुर, देवेंद्र कंवर, सुरेंद्र सलोत्रा, अशोक नेगी, राजू नेगी, बुद्धि सिंह, राजू नेगी ने यहां पिंजरा लगाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें