फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा तेंदुआ, लोगों ने दहशत में बिताई रात

Fri, 23 Feb 2018 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के जिला ऊना मुख्यालय से सटे रक्कड़ क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी के एक घर में बुधवार रात तेंदुआ घुस आया जिससे लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि जिस घर में तेंदुआ घुसा, वह परिवार शादी समारोह के लिए बाहर गया था।

विज्ञापन


तेंदुए की दहशत के बीच आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम मौके पर तो पहुंची लेकिन बिना ट्रेंकुलाइजर गन तेंदुए के सामने बेबस दिखी।

उसके बाद हमीरपुर से गन मंगवाई गई। घंटों की मशक्कत के बाद हमीरपुर से गन मंगवाकर तेंदुए पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को एक व्यक्ति की बरामदे में बैठे तेंदुए पर नजर पड़ी जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। 

एसडीएम पृथीपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। वीरवार तड़के तेंदुए को बेहोश कर गोपालपुर चिड़ियाघर पालमपुर भेजा गया है। जिला वन अधिकारी यशुदीप सिंह ने बताया कि तेंदुए पर सुरक्षित तरीके से काबू पा लिया गया है। उसे गोपालपुर चिड़ियाघर भेजा गया है। 
विज्ञापन


हर बार उठानी पड़ती है शर्मिंदगी 
जिला ऊना के वन कर्मियों को हर बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। जब भी तेंदुआ या कोई आदमखोर जानवर होने की सूचना मिलती है तो उन्हें निहत्थे ही निकलना पड़ता है।
विज्ञापन


वे मौके पर पहुंच तो जाते हैं लेकिन बिना ट्रेंकुलाइजर गन कुछ नहीं कर पाते। कई बार लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें