फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली के चलौंठी में किशोर पर झपटा तेंदुआ, खौफ में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय के लिए घर से बाहर निकला था किशोर छलांग लगाकर बचाई जान, पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची
विज्ञापन

क्रॉसर

लाउड स्पीकर से अनाउंसमेंट कर लोगों को किया सचेत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली वार्ड के चलौंठी क्षेत्र में तेंदुए ने रिहायशी क्षेत्र में एक किशोर पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि किशोर ने खतरे का आभास होते ही छलांग लगाकर किसी तरह से खुद को बचा लिया।

शोर मचाने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद तेंदुआ मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को सचेत करने के लिए लाउड स्पीकर से अनाउंसमेंट भी की। जानकारी के मुताबिक मामला मंगलवार रात करीब पौने आठ बजे का है, जब 15 वर्षीय रिहान गौर निवासी गुलाब नबी निवास चलौंठी शौचालय के लिए बाहर निकला था। पहले उसे लगा कि झाड़ियों में बिल्ली छिपी है, लेकिन इसी बीच तेंदुए ने उस पर हमला किया तो उसने खतरे का आभास होते हुए भीतर की तरफ छलांग लगा दी। इससे किशोर तेंदुए के हमले से खुद को बचाने में कामयाब रहा। शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की सूचना संजौली पुलिस स्टेशन और डीएफओ वाइल्ड लाइफ को दी गई। वन विभाग और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। इसके बाद काफी देर तक आसपास के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया। लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह से उसे भगाया। पुलिस ने इस दौरान लाउड स्पीकर से लोगों को अनाउसमेंट करके सचेत किया जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को तेंदुआ नुकसान न पहुंचाए। रिहान गौर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढली में नौंवी कक्षा का छात्र है और इस घटना से सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष 2021 में मार डाले थे दो बच्चे
रिहायशी क्षेत्रों में इससे पहले भी तेंदुओं के हमले के मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2021 में कनलोग और डाउनडेल में तेंदुए ने दो बच्चों पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। इन दोनों हमलों में भी बच्चों घर के बाहर ही तेंदुए ने बच्चों पर हमला किया था। बाद में वन विभाग ने उस तेंदुए को पकड़ने का दावा किया था जिसने दोनों जगहों पर बच्चों को उठाया था। अब चलौंठी में इस तरह की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं। शहर में जगह-जग स्ट्रीट लाइटें खराब होने से लोगों को रात के समय अंधेरे में ही आवाजाही करनी पड़ती है। इससे लोगों पर जंगली जानवरों के हमला करने का जोखिम भी बढ़ जाता है। नगर निगम संजौली की पार्षद ममता चंदेल ने बताया कि तेंदुए ने बच्चे पर हमला किया है। उन्होंने वन विभाग से मांग की कि तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाए जाएं जिससे लोगों को तेंदुए के खौफ से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें