फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार पर तेंदुआ झपटा, महिला गंभीर घायल

Mon, 28 Mar 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हादसे में घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के कराड़ा के पास चलती कार पर तेंदुआ झपट पड़ा। इसके चलते चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक महिला को चोटें आईं जबकि अन्य तीन सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। सुदेश कुमारी (41) निवासी कराड़ा, टौणीदेवी ने बताया कि शनिवार को वह परिवार सहित माथा टेकने ज्वालाजी मंदिर गई थी। वे माथा टेक रात करीब 11 बजे वह घर वापस लौट रहे थे। कराड़ा के पास कार पर अचानक तेंदुआ झपट पड़ा।

इसे देख कार में सवार सभी लोग घबरा गए और चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे पहाड़ी से लुढ़क गई। हादसे में सुदेश कुमारी के सिर पर गंभीर चोटें आईं जबकि अन्य तीन कार सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


एंबुलेंस से घायल को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। एसएमओ डॉ. रमेश चौहान का कहना है कि घायल को उपचार दे दिया गया है। महिला की स्थिति में सुधार है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि शिकायत नहीं आने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें