फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल तेंदुए ने जबड़े में लेकर फाड़ डाला सिर, अफसर की हालत नाजुक

Fri, 03 Feb 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल तेंदुए ने वन विभाग के रेंज ऑफिसर के सिर को अपने जबड़े में जकड़कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। रेंज ऑफिसर की हालत नाजुक बनी हुई है। तेंदुए से बचाव करते वक्त तीन और वन कर्मचारी घायल हो गए जबकि डंडों के प्रहार से तेंदुए ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ग्रामीणों की सूचना पर घायल तेंदुए को पकड़ने गई थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान यह घटना हो गई। डीएफओ आरके डोगरा ने बताया कि घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। यह घटना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सामने आई है।

जानिए, कैसे हुई सारी वारदात

बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह डठवाड़ा के ग्रामीणों ने एक घायल तेंदुए को सड़क किनारे बैठे देखा। ग्रामीणों ने फौरन मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। विभागीय टीम आरओ राजेश कुमार की अगुवाई में मौके पर पहुंच गई। 

तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। भीड़ देख तेंदुआ भाग गया, जिसके बाद विभागीय टीम और स्थानीय लोगों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन

....और तेंदुए ने दबोच लिया रेंज ऑफिसर

सर्च ऑपरेशन के दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने रेंज ऑफिसर राजेश कुमार को दबोच लिया। चीख पुकार के बीच दहशत में कई लोग मौके से भाग गए। तेंदुए ने राजेश का सिर पूरी तरह अपने जबड़े में जकड़ लिया। कुछ लोगों ने बचाव के प्रयास शुरू किए।

इसी बीच वन विभाग के कर्मचारी संजीव, सचिन, पवन भी घायल हो गए। लोगों ने तेंदुए पर डंडों से प्रहार कर आरओ को छुड़वाया। लहूलुहान हालत में बदोली के युवक अंकुश कुमार ने उन्हें सड़क तक पहुंचाया, जहां से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें