फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में निर्माणाधीन शोरूम का लेंटर गिरा, गंभीर घायल एक कामगार पीजीआई रेफर

Wed, 08 Feb 2023 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के चक्का रोड पर निर्माणाधीन शोरूम के लेंटर में शटरिंग टूटने से लेंटर गिर गया। हादसे में एक कामगार की हालत गंभीर है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बद्दी में निर्माणाधीन भवन का लेंटर टूटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के चक्का रोड पर निर्माणाधीन शोरूम के लेंटर में शटरिंग टूटने से लेंटर गिर गया। हादसे में एक कामगार की हालत गंभीर है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एक अन्य कामगार का इलाज बद्दी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के दौरान पांच कामगार लेंटर पर खड़े थे। इनमें तीन ने छलांग लगाकर जान बचाई। जानकारी मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। शटरिंग के बीच फंसे दो कामगारों को निकालकर बद्दी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार यह घटना शाम 06:15 बजे की है। निजी शोरूम का लेंटर ठेकेदार डाल रहा था।

विज्ञापन


पांच कामगार उत्तर प्रदेश के राजेश, राजपाल, विनोद, किशन और छज्जू राम छत पर थे। अचानक शटरिंग खिसकने से लेंटर हिलने लगा तो किशन, विनोद और छज्जू राम ने छलांग लगा दी। यूपी के बदायूं जिले के चंदोसी निवासी राजपाल और उजानी निवासी राजेश दब गए। शोर सुनते ही अन्य लोग भी जमा हो गए। लोगों ने अग्निशमन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राजपाल और राजेश को लोहे की प्लेटों के नीचे से निकाला गया। दोनों को बद्दी अस्पताल लाया गया। अभी पोकलेन से मलबे को हटाया जा रहा है। राजेश के रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। राजपाल के बाजू में चोटें आई हैं। बद्दी एसपी मोहित चावला ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नालागढ़ के आपदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें