फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों ने सैर सपाटे पर ही खर्च कर दिए 1.28 करोड़

Thu, 03 Apr 2014 10:48 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में वर्तमान विधानसभा के विधायकों ने जनवरी 2013 से दिसंबर 2013 तक 1.28 करोड़ रुपये यात्रा भत्ता क्लेम किया।
विज्ञापन


इसमें 1.20 करोड़ विधानसभा में होने वाली बैठकों और सत्रों का टीए-डीए बिल और शेष 74 लाख फ्री ट्रेवल कन्सेशन का है।

आम आदमी पार्टी के कांगड़ा जिला के सचिव अमित शर्मा ने आरटीआई के तहत ये जानकारी विधानसभा सचिवालय से ली है। इसमें मुख्यमंत्री और मंत्रियों का खर्चा शामिल नहीं है।

वर्तमान में विधायक को 13 रुपये प्रति किलोमीटर यात्रा भत्ता (टीए) और 1000 रुपये दैनिक भत्ता (डीए) देय है। इन्हीं मानकों के अनुसार ये भुगतान विधानसभा ने विधायकों को किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक आशा कुमारी टॉपर

53 विधायकों पर 1.28 करोड़ रुपये बतौर टीए खर्च किए गए। विधानसभा के पीआईओ स्वरूपानंद ने बताया है कि इनमें से 74 लाख रुपये लीव ट्रैवल कन्सेशन के हैं, जिसकी अधिकतम सालाना सीमा 75 हजार रुपये है।

इस अवधि में किए गए खर्चों में 5.56 लाख के साथ कांग्रेस विधायक आशा कुमारी टॉपर हैं।

ये सूचना लेने वाले अमित शर्मा ने बताया कि जनता के पैसे पर इस तरह का घूमना-फिरना नहीं होना चाहिए।

कुछ विधायक ऐसे भी हैं, जिन्होंने कम खर्चा किया है। इनमें मंत्री बनने से पहले मंडी से विधायक अनिल कुमार ने 19430, जगत सिंह नेगी ने 48285, सुरेश भारद्वाज ने 67510, प्रेम कुमार धूमल ने 45000 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

वित्त वर्ष के अनुसार नहीं सूचना

आरटीआई में दी गई जानकारी को भाजपा विधायक जयराम ठाकुर ने क्लैरिकल गलती बताया है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2013 से दिसंबर 2013 का खर्चा एक साल का नहीं माना जा सकता है।

विधायक पात्रता से बाहर टीए-डीए खर्च नहीं करते, लेकिन जनवरी से मार्च का खर्चा पिछले वित्त वर्ष में और फिर अगले मार्च तक अगले वित्त वर्ष के अनुसार 75000 रुपये की सीमा तय होती है।

किस विधायक का कितना टीए-डीए बिल
-------
आशा कुमारी डलहौजी-556268 रुपये , बीके चौहान चंबा-416392, सरवीण चौधरी शाहपुर-388715, संजय रतन ज्वालामुखी-361068, महेंद्र सिंह धर्मपुर-364069, जयराम ठाकुर सिराज-355719, महेश्वर सिंह कुल्लू-352390, कर्ण सिंह बंजार-351648,  किशोरी लाल बैजनाथ-335256, हंस राज चुराह-308624, विक्रम जरियाल भटियात-288310, अजय महाजन नूरपुर-338076 रुपये।

रविंद्र रवि देहरा-313330, विक्रम सिंह जसवां प्रागपुर-320738, यादविंदर गोमा जयसिंहपुर-293138, जगजीवन पाल सुलाह-116610,
पावन काजल कांगड़ा-308808, रवि ठाकुर लाहौल स्पीति-304878, गोबिंद ठाकुर मनाली-315254, खूब राम आनी-267824, मनसा राम करसोग-213945 रुपये।

सोहन लाल सुंदरनगर-80755, विनोद कुमार नाचन-205604, गुलाब सिंह ठाकुर जोगिंद्रनगर-79120, इंद्र सिंह सरकाघाट-236208, ईश्वर दास धीमान भोरंज-285250, राजेंद्र राणा सुजानपुर-243308, इंद्रदत्त लखनपाल बड़सर-98576, विजय अग्निहोत्री नादौन-228369, राकेश कालिया गगरेट-88996, सतपाल सत्ती ऊना-289502, वीरेंद्र कंवर कुटलैंहड़-306600, रिखी राम कौंडल झंडूता-334589, बंबर ठाकुर बिलासपुर-145476, गोविंद राम अर्की-155566 रुपये।

केएल ठाकुर नालागढ़-212060, राजीव सैजल कसौली-208323, सुरेश कुमार पच्छाद-147680, राजीव बिंदल नाहन-130566, किरनेश जंग पांवटा साहिब-161906, बलदेव तोमर शिलाई-259496, रुपयेबलबीर सिंह चौपाल-130952, अनिरुद्ध सिंह कसुम्पटी-261709 रुपये।

रोहित ठाकुर जुब्बल कोटखाई-100171, नंद लाल रामपुर-104200, मोहन लाल ब्राक्टा रोहडू-300218, रणधीर शर्मा नयना देवी -281768, कुलदीप कुमार चिंतपूर्णी-322696 रुपये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें