फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लीजेंड लिगेसी ने क्रिकेट मैच में नगर निगम की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लिगेसी के प्रदीप सांवत ने खेली 25 गेंदों में बनाए 91 रन, मैन ऑफ द मैच बने
विज्ञापन

दूसरे मैच में लीजेंड ईगल ने स्नोडोन को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भराड़ी खेल मैदान में चल रही लीजेंड क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के छठे दिन लीजेंड लिगेसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर लीग मुकाबले में नगर निगम की टीम के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज प्रदीप सांवत ने तुफानी पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली।

आयोजकों के अनुसार वीरवार को प्रतियोगिता में दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला लीजेंड लिगेसी और लीजेंड नगर निगम की टीम के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए नगर निगम की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 140 रन बनाए। कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बन पाया। लीजेंड लिगेसी ने इस छोटे लक्ष्य को आसानी हासिल कर लिया। टीम की तरफ से प्रदीप सावंत ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों में 91 रन ठोके। इन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इनकी इस पारी के दम पर टीम ने इस लक्ष्य को एक विकेट खोकर 8 ओवरों में ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला लीजेंड स्नोडोन और लीजेंड ईगल के बीच में खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए लीजेंड स्नोडोन ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 141 रन बनाए। इसमें टीम की तरफ से 63 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में लीजेंड ईगल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। लीजेंड टीम ने 17.4 ओवरों में आसानी से हासिल कर लिया। इसमें टीम के सल्लामी बल्लेबाज योगेश ने 57 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। लीजेंड ईगल के मोहिंद्र ने पांच विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। इन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी 50 से ज्यादा उम्र के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें