प्रदेश सरकार ने 12 स्कूल प्रिंसिपलों को प्लेसमेंट आधार पर उपनिदेशकों के पद पर नियुक्ति दी है। दौलतपुर चौक (ऊना) स्कूल के प्रिंसिपल गुरदेव सिंह को उप निदेशक उच्च शिक्षा कांगड़ा, डाइट कांगड़ा के प्रिंसिपल संजीव कुमार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला, ढलून (कांगड़ा) स्कूल के प्रिंसिपल संदीप कुमार को उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना, संधु (शिमला) स्कूल के प्रिंसिपल नरेश गुप्ता को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा किन्नौर, गौरा (सोलन) स्कूल की प्रिंसिपल पुष्पा कंडा को उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुल्लू पद पर नियुक्ति दी गई है।
डूमैहर (सोलन) स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश चंद को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला, झुंगी (मंडी) स्कूल के प्रिंसिपल चिरंजी लाल को उप निदेशक निरीक्षण लाहौल एवं स्पीति, दसगांव (बिलासपुर) स्कूल के प्रिंसिपल बलवंत कुमार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला, बाथरा (कांगड़ा) स्कूल के प्रिंसिपल दिलवरजीत चंद्र को उप निदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर, जोल सप्पड (हमीरपुर) स्कूल के प्रिंसिपल दीप चंद को उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा किन्नौर, धमेटा (कांगड़ा) स्कूल के प्रिंसिपल पुरषोत्तम चंद को उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी और डोगहरी (मंडी) स्कूल के प्रिंसिपल राज कुमार को उपनिदेशक निरीक्षण किन्नौर के पद पर नियुक्ति दी गई है।