फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के घर पर मिलने पहुंचे नेता, दिन भर चला बधाइयों का सिलसिला

Wed, 07 Nov 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अपने घर अमरपुर में दिवाली मनाने पहुंचे हैं। इस दौरान मंगलवार को नड्डा के घर में दिवाली की बधाई देने वालों का तांता लगा है। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह भी उनके घर पहुंचे और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। उन्हें दिवाली की बधाई दी।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश में चल रहीं विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी केंद्रीय मंत्री से बातचीत की। इससे पहले सदर के विधायक सुभाष ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, जिप सदस्य सहित अन्य कार्यकर्ता नड्डा के निवास पर मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी बातचीत की।

दिवाली की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिन्हें केंद्रीय मंत्री ने इस बार प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए अपील की। उन्होंने लोगों को पौधे भी भेंट किए और लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील की है। दिन भर उनके निवास पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें