ऊना में पत्रकार वार्ता में मुकेश ने कहा कि जयराम सरकार के कंधे कमजोर हैं। ऐसे में रैली में भीड़ जुटाने का लक्ष्य और सरकारी विभागों को दिया गया है। कहा कि सरकार गलत प्रथा शुरू कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने पत्र जारी कर विभिन्न विभागों को 40 हजार की भीड़ रैली में जुटाने के आदेश दिए हैं। सीएम मंच पर तालियां बजाने के लिए मौजूद रहेंगे। लाभार्थियों को एचआरटीसी बसों से पहुंचाने और भोजन की व्यवस्था करने के लिए कहा है। ऊना में पत्रकार वार्ता में मुकेश ने कहा कि जयराम सरकार के कंधे कमजोर हैं। ऐसे में रैली में भीड़ जुटाने का लक्ष्य और सरकारी विभागों को दिया गया है।
विज्ञापन
कहा कि सरकार गलत प्रथा शुरू कर रही है। पहली बार सरकारी स्तर पर राजनीतिक रैली में लोगों को पहुंचाने के लिए अफसरशाही का इस्तेमाल करने की कवायद की गई है। जयराम सरकार केवल इवेंट प्रबंधन की सरकार बन कर रह गई है। सरकारी खर्च पर लगातार इवेंट ही किए जा रहे हैं। जयराम सरकार के कार्यकाल पूरा होने पर हिमाचल पर 85 हजार करोड़ का ऋण हो जाएगा। यह सरकार सबसे अधिक ऋण लेने वाली सरकार होगी। उधर, माकपा नेता भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की रैली में विभिन्न विभागों के 40 हजार कर्मचारी लगा दिए गए हैं।