फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में प्रतिबंधित सड़कों पर गाड़ियां रोकने पर वकीलों ने किया थाने का घेराव

Mon, 22 Jul 2019 08:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
बालूगंज थाने का घेराव करते वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पुलिस की शिमला शहर की प्रतिबंधित सड़कों पर गुजरने वाहनों पर शुरू हुई कार्रवाई पर अब घमासान मचा शुरू हो गया है। वाहनों को रोकने पर वकीलों ने सोमवार को बालूगंज थाने का घेराव कर डाला।

विज्ञापन


नाराज वकीलों ने बालूगंज थाने से विधानसभा प्रतिबंधित मार्ग पर सड़क पर बैठकर चक्का जाम भी किया। अधिवक्ताओं ने इस बीच जमकर नारेबाजी की। यही नहीं, पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में जिला बार एसोसिएशन ने आरोप लगाए कि बालूगंज थाना प्रभारी अधिवक्ताओं के साथ बदतमीजी कर रहे हैं।

सोमवार दोपहर करीब एक बजे अधिवक्ता विधानसभा सड़क से बालूगंज होते हुए चक्कर न्यायालय की तरफ जा रहे थे। उच्च न्यायालय के आदेशों और प्रतिबंधित मार्ग होने के कारण बालूगंज पुलिस ने गाड़ियों को इस मार्ग से जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद अधिवक्ता सड़क पर उतर आए और बालूगंज थाने का घेराव कर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो गई। इस बीच बालूगंज के स्थानीय कारोबारी भी वकीलों के प्रदर्शन में उनके साथ आ खड़े हुए और बाजार को बंद कर दिया।

विज्ञापन

उग्र प्रदर्शन को देखकर पुलिस ने गाड़ियों को किया डायवर्ट

- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ताओं के उग्र प्रदर्शन को देखकर पुलिस ने गाड़ियों की आवाजाही को चक्कर होकर डायवर्ट किया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) प्रभा राजीव और पुलिस के अधिकारी भी प्रदर्शन के दौरान वहां पर मौजूद रहे। जिला बार एसोसिएशन ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अधिवक्ताओं की गाड़ियों को वहां से जाने नहीं दिया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।

अधिवक्ताओं ने एक बजे बालूगंज थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू किया। इस बीच पुलिस ने व्यवस्था को संभालने के लिए सड़क पर बैरिकेड्स लगा दिए। कुछ देर बाद अधिवक्ता सड़क पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। इस बीच सड़क पर दोनों ओर से लंबा जाम लग गया। वकीलों के उग्र प्रदर्शन को देखकर पुलिस ने ओल्ड बस स्टैंड से बालूगंज और एचपीयू जाने वाली बसों को वाया चक्कर होकर रवाना किया।

थाना प्रभारी ने की बदतमीजी : सरकैक 
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सरकैक ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा कि बालूगंज थाना प्रभारी ने जिला न्यायालय की तरफ जा रहे वकीलों की गाड़ियों को रोककर उनके साथ बदतमीजी की। एसोसिएशन ने एसपी से एसएचओ के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने इस बारे में किसी भी प्रकार की टिप्पणी से इंकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें