फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lavi Fair 2023: रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ और पुलिस बैंड की धुनों के बीच लवी मेले का आगाज

Sat, 11 Nov 2023 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

राज्यपाल ने जब हवा में गुब्बारे छोड़े तो तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। उन्होंने कहा कि 400 वर्ष पुराना ऐतिहासिक मेला भारत एवं तिब्बत के व्यापारिक रिश्तों के इतिहास को संजोए हुए है।
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवा में उड़ते रंग-बिरंगे गुब्बारों और पुलिस बैंड की धुनों के बीच शनिवार को रामपुर के पाटबंगला खेल मैदान में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज हुआ। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इस प्राचीन एवं ऐतिहासिक मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने स्थानीय लोगों समेत कारोबार करने दूर-दूर से पहुंचे व्यापारियों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने जब हवा में गुब्बारे छोड़े तो तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 400 वर्ष पुराना ऐतिहासिक मेला भारत एवं तिब्बत के व्यापारिक रिश्तों के इतिहास को संजोए हुए है। मेले को और बेहतर बनाने एवं इसके प्राचीन स्वरूप को बनाए रखने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। राज्यपाल ने मेले के शुभारंभ के बाद किन्नौरी मार्केट और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

इससे पहले मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने उन्हें स्मृति चिह्न, टोपी और शाॅल भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद एडीएम शिमला ज्योति राणाने लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल को भी सम्मानित किया। इस दौरान रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम में जिला मंडी, शिमला जिले के नेरवा और सिरमौर जिला के कलाकारों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी लोगों को खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


विधायक रामपुर विधानसभा क्षेत्र नंदलाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और रामपुर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को राज्यपाल के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इस बार बरसात में भारी बारिश होने से ननखड़ी और सरपारा पंचायत के कंधार गांव में कई लोग बेघर हो गए हैं। उनको बसाने के लिए तीन तीन बिस्वा जमीन देने की मांग की।

इस मौके पर एएसपी सुनील, डीएसपी रामपुर शिवानी महला, तहसीलदार रामपुर जयचंद, तहसीलदर ननखड़ी गुरमीत, नायब तहसीलदर भीम सिंह नेगी, नप कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा, जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी, जिला परिषद सदस्य बिमला शर्मा, महाप्रबंधक एसजेवीएन नाथपा झाकड़ी मनोज कुमार, एसई लोक निर्माण विभाग पासंग नेगी, एक्सईएन एनएच पांच प्राधिकरण केएल सुमन नेगी, एक्सईएन जलशक्ति विभाग आरएस नेगी, एक्सईएन बिजली बोर्ड कुकू शर्मा, जिला शिमला कांग्रेस उपाध्यक्ष डीडी कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें