प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में लीट और पैट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटें डायरेक्ट एंट्री के साथ भरेगा। सात दिसंबर को लीट (लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट) और आठ दिसंबर को पैट (पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट) के डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश दिया जाएगा। सूबे के विभिन्न सरकारी संस्थानों में लीट की 395 और पैट की 976 सीटें रिक्त हैं।
कोरोना के कारण प्रदेश में पहली बार दिसंबर में लीट और पैट कोर्सों की रिक्त सीटें भरने को काउंसिलिंग होगी। पहले यह प्रक्रिया जून-जुलाई माह तक हो जाती थी। अभ्यर्थियों को दोपहर साढ़े 12 बजे तक 650 रुपये शुल्क के साथ आवेदन जमा करवाना होगा। विभिन्न संस्थानों और पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों का ब्योरा तकनीकी शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा विभाग के टोल फ्री नंबर 18001808025 पर सुबह 10 से शाम को पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
तकनीकी शिक्षा विभाग सात और आठ दिसंबर को लीट और पैट डिप्लोमा कोर्सों की रिक्त सीटें भरने के लिए डायरेक्टर एंट्री देगा। अभ्यर्थियों को दोपहर साढ़े 12 बजे तक निर्धारित शुल्क के साथ संबंधित संस्थान में आवेदन करना होगा।
- विवेक चंदेल, निदेशक, प्रदेश तकनीकी शिक्षा
किस संस्थान में पड़ी हैं कितनी रिक्त सीटें
संस्थान लीट पैट
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर -- 14
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर 01 18
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू 56 71
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कंडाघाट 41 103
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा 31 89
डॉ. बीआर आंबेडकर अंबोटा 19 95
राजकीय मिलेनियम बहुतकनीकी संस्थान चंबा 71 119
राजीव गांधी बहुतकनीकी संस्थान बनीखेत -- 01
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान जयसिंहपुर 15 24
एबीवी राजकीय आईईटी प्रगतिनगर शिमला 63 103
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान किन्नौर 16 69
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान पांवटा साहिब 54 176
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कुल्लू 22 62
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बिलासपुर 01 32
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लाहौल-स्पीति -- --