अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि हिमाचल दिवस पर लैपटॉप आवंटन नहीं हो सकेगा।
- फोटो : डेमो पिक
दसवीं और बारहवीं के दस हजार मेधावी विद्यार्थियों को हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हाथों लैपटॉप नहीं मिलेंगे। अफसरशाही की लेटलतीफी की वजह से 15 अप्रैल को प्रस्तावित मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह स्थगित हो गया है। इसी सप्ताह लैपटॉप खरीद के लिए ऑर्डर किया गया है। कंपनी अब करीब दो सप्ताह बाद लैपटॉप मुहैया करवाएगी।
कांग्रेस घोषणा पत्र में राजीव गांधी डिजिटल स्टूडेंट योजना को शामिल किया गया है। इसके तहत स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में शामिल होने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाते हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि हिमाचल दिवस पर लैपटॉप आवंटन नहीं हो सकेगा। कोशिश की जा रही है कि 30 अप्रैल तक मेधावियों को लैपटॉप दे दिए जाएं।