फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भट्ठाकुफर के नेरीधार क्षेत्र में भूस्खलन, दो भवनों को खतरा, मलबे में दबी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के चलते दोपहर बाद तीन बजे अचानक दरकी पहाड़ी, कॉलोनी की सड़क बंद
विज्ञापन

साथ लगते दो भवनों समेत नगर निगम की टनल को जोड़ने वाली सड़क को भी खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के भट्ठाकुफर क्षेत्र के नेरीधार में रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे बारिश के बीच अचानक पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। रिहायशी काॅलोनी के बीच हुए इस भूस्खलन से यहां दो भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। मलबे में एक डस्टर गाड़ी भी दब गई। गनीमत रही कि कोई भी व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया।
स्थानीय पार्षद नरेंद्र ठाकुर के अनुसार बारिश के चलते यह भूस्खलन हुआ है। इससे काॅलोनी को जोड़ने वाली सड़क बंद हो गई है। सड़क पर भारी मलबा आ गया है। नगर निगम को इसे हटाने के लिए कहा है। सोमवार को यह मलबा हटाया जाएगा। भूस्खलन के चलते नेरीधार से ढली टनल को जोड़ने वाली संपर्क सड़क को भी खतरा पैदा हो गया है। मौके पर दो मकान भी बने हैं जिन्हें खतरा है। भूस्खलन के चलते यहां बिछी पेयजल लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे कुछ दिन पहले ढली टनल के पास भी समिट्री एरिया में भूस्खलन हुआ था। यहां मलबा गिरने से सड़क किनारे खड़े पांच से ज्यादा दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा था। लोअर समिट्री में एक सड़क भी दरक चुकी है। इसी तरह नेरीधार और भट्ठाकुफर में भी कई जगह इस बरसात के दौरान मलबा गिर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालूगंज में भी सड़क पर मलबा
शहर के बालूगंज क्षेत्र में भी हाल ही में बनाई नई सड़क पर मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि इस सड़क पर पक्के डंगे लगाए जाएं। सड़क पर गिरा मलबा भी हटाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें