फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में फिर बंद हो सकता है सर्कुलर रोड, जानें क्यों?

Tue, 22 Sep 2015 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास सड़क पर फिर दरारें पड़ गई हैं। सड़क के एकदम साथ वन महकमे के खाली भवन के पीछे भी करीब आधा फुट दरार आ चुकी है। इस वजह से कभी भी सड़क धंस सकती है। दरार आने की वजह सीवरेज का लगातार आ रहा पानी और खुदाई को माना जा रहा है।
विज्ञापन


यहां बहुमंजिला पार्किंग बन रही है। पहले भी यहां निर्माणाधीन डंगा गिरने से आधी सड़क टूट गई थी। इस वजह से गाड़ियों की आवाजाही करीब डेढ़ महीने तक ठप रही थी। आपात स्थिति में आम लोगों की सहूलियत के लिए ट्रैफिक बंधित और प्रतिबंधित सड़कों से चलाना पड़ा था। अब एक बार फिर ऐसी ही स्थिति से दो चार होना पड़ सकता है।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। सड़क किनारे एक खाली भवन है। यहां पहले वन महकमे का कार्यालय चलता था। यह कभी भी गिर सकता है। इसके ठीक नीचे डंगे का काम चला है। इसके सामने वाली सड़क पर दरार नजर आने लगी है। बारिश में कभी भी सड़क ढह सकती है।
विज्ञापन


किसी तरह की आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि यहां डंगे भी दिए जा रहे हैं लेकिन इस बात की भी काफी संभावना जताई जा रही है कि यह सड़क कभी भी ढह सकती है, जब तक इसकी रिपेयर न हो जाए तब तक इसे आम जनता की सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर देना चाहिए।

सड़क को नहीं है कोई खतरा
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अयूब चौधरी ने बताया कि बरसात के कारण सड़क में हल्की दरार आ गई थी। इसके साथ पार्किंग का निर्माण कार्य हो रहा है जिसके साथ नए डंगे लग रहे हैं। सड़क पक्की चट्टानों पर बनी है जिस कारण सड़क को कोई खतरा नहीं है।

लोनिवि को कर दिया गया है सूचित : डीएसपी
डीएसपी ट्रैफिक अमित ठाकुर ने कहा कि सूचना मिलने के बाद मौके का मुआयना किया है। वहां काफी दरारें आई हैं। लोक निर्माण विभाग को भी इस बारे में सूचित कर दिया है। आम लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर जो भी कदम उठाने पड़ेंगे वह ट्रैफिक पुलिस उठाएगी। उधर सड़क पर दरारों को देखकर लोग खासे परेशान दिखे। लोगों का कहना है कि इन दरारों की जल्द रिपेयर न की तो वाहनों की आवाजाही से यह दरारे और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें